LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Banka Girl Accident: बांका में साइकिल सवार छात्रा को मनचले ने मारी टक्कर, पुलिस को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

बांका के अमरपुर में नशे में धुत युवक ने साइकिल से जा रही छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने न्याय की मांग की है।

Bihar Banka Girl Accident: बांका में साइकिल सवार छात्रा को म
banaka- फोटो : news4nation

Bihar Banka Girl Accident: बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में शुक्रवार को एक नशे में धुत  मनचले बाइक सवार युवक ने साइकिल से जा रही छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के संबंध में घायल छात्रा श्वेता कुमारी की मां संस्कृता देवी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री शुक्रवार को जरूरी कार्य से साइकिल से घर से निकली थी। कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद गांव के ही लखन दास गुप्ता का पुत्र कन्हैया कुमार, जो नशे की हालत में बाइक चला रहा था, ने जानबूझकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्वेता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

संस्कृता देवी के अनुसार, घटना के बाद जब उन्होंने पुलिस को सूचना देने की बात कही, तो आरोपी युवक ने उन्हें धमकी दी कि यदि पुलिस में रिपोर्ट की गई तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को तत्काल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

NSIT
Nsmch