LATEST NEWS

  • Patna Bikram police flag march
  • पटना के बिक्रम में पुलिस का फ्लैग मार्च: DSP पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडालों का निरीक्षण,शांति

  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने वाला युवक को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने

  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की शराब जब्त, एक महिला समेत चार गिरफ्तार
  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की

  • Motihari flag march by DM SP
  • मोतिहारी में डीएम-एसपी की अगुवाई में फ्लैग मार्च: 833 स्थलों पर पुलिस बल तैनात, शांति की अपील

  • jamui woman murdered witchcraft suspicion
  • जमुई में अंधविश्वास का तांडव: डायन के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ी में मिला शव

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाय
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत- फोटो : धीरज पराशर

Bagha : बगहा के मधुबनी प्रखंड के तमकुहवा बाजार स्थित आराध्या हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान खैरा टोला गांव निवासी बनुई देवी, पति दिनेश चौधरी, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब आठ दिन पहले महिला का ऑपरेशन हुआ था और बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल कर्मी फरार

महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बाद अस्पताल के अधिकांश कर्मियों के मौके से चले जाने की बात सामने आई है, हालांकि अस्पताल में सिर्फ कुछ ही लोग मौजूद रहे और कर्मियों के फरार होने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


क्षेत्र के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की व्यवस्था पर उठे सवाल

Diarch GO

इस घटना के बाद क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की व्यवस्था पर भी बड़े सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में कई निजी अस्पताल और क्लीनिक बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।


स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग और पीएचसी प्रभारी की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र के सभी संस्थानों की कड़ी जांच कराने की मांग की है। इस पूरे मामले को लेकर जब मधुबनी पीएचसी प्रभारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो वे स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए।


जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा मौत का वास्तविक कारण

NSIT
Nsmch

प्रशासनिक और चिकित्सीय स्तर पर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विभिन्न पहलुओं को देखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, महिला की मौत का वास्तविक कारण पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

धीरज पराशर की रिपोर्ट