LATEST NEWS

  • Patna Bikram police flag march
  • पटना के बिक्रम में पुलिस का फ्लैग मार्च: DSP पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडालों का निरीक्षण,शांति

  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने वाला युवक को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने

  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की शराब जब्त, एक महिला समेत चार गिरफ्तार
  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की

  • Motihari flag march by DM SP
  • मोतिहारी में डीएम-एसपी की अगुवाई में फ्लैग मार्च: 833 स्थलों पर पुलिस बल तैनात, शांति की अपील

  • jamui woman murdered witchcraft suspicion
  • जमुई में अंधविश्वास का तांडव: डायन के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ी में मिला शव

Bihar Flood: बाढ़ के बीच बगहा पहुंचे पप्पू यादव, टूटे तटबंध पर सरकार को घेरा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Bihar Flood: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को बगहा और वाल्मीकिनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया।

Bihar Flood:  बाढ़ के बीच बगहा पहुंचे पप्पू यादव, टूटे तटबंध
बाढ़ के बीच बगहा पहुंचे पप्पू यादव- फोटो : reporter

Bihar Flood: पश्चिम चंपारण में गंडक की बाढ़ और चंपारण तटबंध टूटने के बाद सियासी हलचल भी तेज हो गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को बगहा और वाल्मीकिनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। सड़क मार्ग से पहुंचे सांसद ने चखनी के खैरटवा में टूटे चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं।

दौरे के दौरान पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री और नगद सहायता भी वितरित की। उन्होंने लोगों से बातचीत कर बाढ़, तटबंध टूटने और राहत-बचाव कार्य से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। सांसद ने मौके पर मौजूद हालात को लेकर सरकार और जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

Diarch GO

पप्पू यादव के मुताबिक, दो वर्षों के भीतर चंपारण तटबंध का दो बार टूटना विभागीय लापरवाही की ओर इशारा करता है। उन्होंने तटबंध टूटने की घटना की जिम्मेदारी तय करते हुए दोषी संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा को लेकर स्थायी इंतजाम किए जाने की जरूरत है, ताकि हर साल बाढ़ के दौरान लोगों को तबाही का सामना न करना पड़े।

सांसद ने बगहा और वाल्मीकिनगर को राष्ट्रीय आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग भी सरकार के सामने रखी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत और बचाव अभियान तेज करने, प्रभावित परिवारों तक भोजन, जरूरी सामान और अन्य सहायता पहुंचाने की मांग की।

NSIT
Nsmch

इसके साथ ही पप्पू यादव ने बाढ़ से तबाह हुए लोगों के पुनर्वास और फसलों व संपत्ति के नुकसान का उचित आकलन कर मुआवजा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सिर्फ तत्काल राहत से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि तटबंधों की सुरक्षा और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए दीर्घकालिक योजना बनानी होगी।

इधर, तटबंध टूटने के समय मौके पर मौजूद संवेदक के एक सहयोगी ने भी घटना को लेकर अपनी आपबीती सुनाई। उसके बयान के बाद तटबंध की निगरानी और समय रहते मरम्मत को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। हालांकि, लापरवाही के आरोपों पर संबंधित विभाग और अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।अब निगाहें इस बात पर हैं कि चंपारण तटबंध टूटने की घटना की प्रशासनिक जांच में क्या सामने आता है और बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत, मुआवजा तथा पुनर्वास को लेकर सरकार क्या कदम उठाती है।

रिपोर्ट- नागेद्र प्रसाद