LATEST NEWS

  • Patna Bikram police flag march
  • पटना के बिक्रम में पुलिस का फ्लैग मार्च: DSP पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडालों का निरीक्षण,शांति

  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने वाला युवक को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने

  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की शराब जब्त, एक महिला समेत चार गिरफ्तार
  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की

  • Motihari flag march by DM SP
  • मोतिहारी में डीएम-एसपी की अगुवाई में फ्लैग मार्च: 833 स्थलों पर पुलिस बल तैनात, शांति की अपील

  • jamui woman murdered witchcraft suspicion
  • जमुई में अंधविश्वास का तांडव: डायन के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ी में मिला शव

Bihar Flood: वाल्मीकिनगर गंडक बराज से फिर छोड़ा गया 4.24 लाख क्यूसेक पानीा, बगहा के निचले इलाकों में घुसा सैलाब, बिगड़े हालात

Bihar Flood: वाल्मीकि नगर गंडक बराज से रविवार सुबह 11 बजे 4.24 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।इससे बिहार के गंडक के तटवर्ती और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और गहरा गया है।...

Gandak Flood Fury  4 24 Lakh Cusecs Released

Bihar Flood: नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद गंडक नदी ने बगहा में रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। मानसून सत्र में पहली बार नदी में पानी का बहाव बेहद ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से रविवार सुबह 11 बजे 4.24 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, नेपाल के देवघाट से सुबह 10:25 बजे 6.448 लाख क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज का आंकड़ा दर्ज किया गया है। इससे गंडक के तटवर्ती और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और गहरा गया है।

गंडक बराज के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे बराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 362.60 फीट और डाउनस्ट्रीम में 360.90 फीट दर्ज किया गया। डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज भी 4.24 लाख क्यूसेक रहा। दूसरी तरफ नेपाल के देवघाट में जलस्तर 11.54 दर्ज किया गया, जिसके आधार पर करीब 6.448 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज का अनुमान लगाया गया है।

Diarch GO

पिछले चार दिनों से जारी बारिश के बाद बगहा के कई इलाकों में बाढ़ का पानी दाखिल हो गया है। कैलाशनगर, गोला घाट और चखनी समेत आसपास के निचले इलाकों में पानी फैलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लक्ष्मीपुर-रमपुरवा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव भी बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं।

गंडक के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार पानी छोड़े जाने और नेपाल में बारिश जारी रहने से हालात पर प्रशासन की पैनी नजर है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा नदी के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की हिदायत दी जा रही है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती नदी के जलस्तर में संभावित और बढ़ोतरी को लेकर है। यदि नेपाल में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले घंटों में गंडक का सैलाबी पानी और इलाकों को प्रभावित कर सकता है।

रिपोर्ट- नागेंद्र प्रसाद