LATEST NEWS

  • Patna Bikram police flag march
  • पटना के बिक्रम में पुलिस का फ्लैग मार्च: DSP पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडालों का निरीक्षण,शांति

  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने वाला युवक को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने

  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की शराब जब्त, एक महिला समेत चार गिरफ्तार
  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की

  • Motihari flag march by DM SP
  • मोतिहारी में डीएम-एसपी की अगुवाई में फ्लैग मार्च: 833 स्थलों पर पुलिस बल तैनात, शांति की अपील

  • jamui woman murdered witchcraft suspicion
  • जमुई में अंधविश्वास का तांडव: डायन के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ी में मिला शव

Bihar News : वीटीआर के पास चारा काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बाघ के अचानक किए गए हमले में एक 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र की बताई जा रही है.....पढ़िए आगे

Bihar News : वीटीआर के पास चारा काटने गई महिला पर बाघ ने किय
बाघ ने ली महिला की जान - फोटो : NAGENDRA

BAGAHA : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के वन प्रमंडल-2 अंतर्गत मदनपुर वन क्षेत्र में बुधवार को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया घोटहवा टोला से सटे मस्जिदिया सरेह की है। मृतका की पहचान सिरिसिया निवासी कोलाई मियां की पत्नी सलमा खातून (35) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सलमा खातून बुधवार दोपहर भोजन के बाद पशुओं के लिए चारा लाने सरेह की ओर गई थीं। बताया गया कि जंगल से करीब 200 मीटर की दूरी पर वह चारा काट रही थीं। इसी दौरान बाघ ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। नौरंगिया थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला जंगल से करीब 200 मीटर दूर चारा काट रही थी, इसी दौरान बाघ ने हमला किया। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमानुसार मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही प्रशिक्षित वनकर्मियों की टीम बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि सलमा खातून की तीन बेटियां हैं और तीनों अविवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में मातम है, जबकि ग्रामीणों में बाघ की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

NSIT
Nsmch

नागेन्द्र की रिपोर्ट