LATEST NEWS

  • सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: PM मोदी, अमित शाह और EC का फूंका पुतला
  • सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: PM मोदी, अमित शाह और EC का

  • Choti Patnadevi
  • 51 किलो चांदी के रजत सिंहासन पर विराजेंगी छोटी पटनदेवी, नवरात्रि में होगा विशेष चंडी महायज्ञ

  • Patna Gaurichak Firing News
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

  • बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल: मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
  • बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल: मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का

  • Chhoti Patandevi Silver Throne
  • Chhoti Patandevi Patna: 51 किलो चांदी से बना रजत सिंहासन, नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

शादी के तीसरे दिन ही देवरों ने भाभी का किया गैंगरेप, कहा-तुम्हारा पति है नपुंसक

बलात्कार की इस अमानवीय घटना के बाद पीड़िता पूरी तरह सदमे में चली गई. देवरों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके मायकेवालों को जान से मार देंगे. लेकिन महिला किसी नहीं डरी बल्कि उसने हिम्मत करके कानून का साहारा लिया.

शादी के तीसरे दिन ही देवरों ने भाभी का किया गैंगरेप, कहा-तुम
शादी के तीसरे दिन ही देवरों ने भाभी का किया गैंगरेप- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: समाज में दरकते रिश्ते और तार तार होते संबंधो की बानगी लगातार सुर्खिया बटोर रही है.रिश्तों की मर्यादा को कलंकित कर देने वाली यह खौफनाक और दरिंदगी भरी वरदाता बिहार के औरंगाबाद जिले घटित हुई है. जिसने खून के रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है. यह मामला ना केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि पारिवारिक मूल्यों में जारी गिरावट की यह घटना सोचने पर मजबूर करती है. यह घटना न एक केवल हैवानियत भरी आपराधिक वारदात है बल्कि एक सामाजिक चेतावनी भी है. 

Diarch GO

घटना औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक नवविवाहिता महिला के साथ उसी के देवरों ने मिलकर गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। महिला की शादी 20 अप्रैल 2025 को पटना जिले से हुई थी और अगले दिन, यानी 21 अप्रैल को उसकी विदाई हुई थी. वह खुशी-खुशी अपने नए घर आई थी, जहां ससुरालवालों ने उसका हंसी खुशी स्वागत किया.
 

सुहागरात-पति ने किया संबंध बनाने से किया इंकार

दरअसल बकौल पीडिता के शादी की पहली रात ही नवविवाहिता को अजीब व्यवहार का सामना करना पड़ा. बल्कि उसके पति ने थकान का हवाला देते हुए शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. महिला को यह सामान्य लगा, लेकिन अगले दिन भी जब पति ने उसे नजरअंदाज किया और फिर से संबंध बनाने से इनकार किया, तो उसे शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है. 

NSIT
Nsmch

देवरों ने लांघी रिश्तों की मर्यादा

पीडिता ने अपने बयान में बताया कि घटना की रात जब वह अपने कमरे में अकेली थी, तभी उसका मंझला देवर निकू कुमार कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। महिला ने इसका जोरदार विरोध किया और शोर मचाया, लेकिन तभी छोटा देवर मनीष कुमार भी वहां पहुंच गया. दोनों देवरों ने मिलकर उसे दबोच लिया और बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। महिला का कहना है कि जब वह चीख-पुकार कर रही थी, तो देवरों ने उसका मजाक उड़ाया और ताने मारे, कि ‘तुम्हारा पति नपुंसक है, इसलिए हम तुम्हारी जरूरत पूरी कर रहे हैं.’ यह बात महिला के आत्मसम्मान को पूरी तरह कुचलने वाली थी. 

धमकी के चलते लगाईं चुप्पी

देवरों के द्वारा सामूहिक बलात्कार की इस अमानवीय घटना के बाद पीड़िता पूरी तरह सदमे में चली गई. देवरों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके मायकेवालों को जान से मार देंगे. डर और शर्मिंदगी के कारण महिला ने कुछ दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया. हालांकि शनिवार को उसने हिम्मत जुटाकर अपने मायकेवालों को सारी सच्चाई बताई. इसके बाद वे तुरंत उसे लेकर हसपुरा थाना पहुंचे, जहां महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई.
   FIR दर्ज आरोपी फरार

इस हृदयविदारक घटना के बाबतहसपुरा थाना की प्रभारी सरस्वती कुमारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. साथ ही उसे मेडिकल जांच के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल दोनों आरोपी देवर फरार हैं, जल्द से जल्द  दोनों की गिरफ्तारी खातिर पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है