LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : औरंगाबाद में बालू माफिया पर खनन विभाग ने कसा शिकंजा, 11 हज़ार घनफीट से अधिक अवैध बालू किया जब्त

Bihar News : औरंगाबाद में खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान कई ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कुल 11,300 घनफीट बालू जब्त किया गया है।

Bihar News : औरंगाबाद में बालू माफिया पर खनन विभाग ने कसा शि
अवैध बालू जब्त - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं बालू के अवैध भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला खनन विभाग द्वारा दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केरा में छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित कुल 11,300 घनफीट बालू जब्त किया गया। मामले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गई है।

जिला खनन पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष द्वारा ग्राम केरा स्थित ईंट-भट्ठा के समीप विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। जांच के क्रम में पांच अलग-अलग स्थानों पर बड़ी मात्रा में बालू भंडारित पाया गया। खनन विभाग की टीम द्वारा उक्त स्थलों पर भंडारित बालू की मापी कराई गई, जिसमें कुल 11,300 घनफीट बालू पाया गया।

Diarch GO

कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों से बालू के स्वामित्व एवं भंडारणकर्ता के संबंध में पूछताछ की गई, परंतु कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया जांच में उक्त बालू को अवैध खनन के माध्यम से प्राप्त कर बिना वैध अनुमति के भंडारित किए जाने का मामला पाया गया है। उक्त कृत्य बिहार मिनरल्स (कनसेशन, प्रिवेंशन ऑफ इल्लीगल माइनिंग, ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज) नियमावली, 2019 के प्रावधानों का उल्लंघन है। छापेमारी के दौरान जांच दल द्वारा सभी बालू भंडारण स्थलों का जीपीएस लोकेशन दर्ज करने के साथ-साथ फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई। खुले स्थान पर भंडारित जब्त बालू की चोरी अथवा अवैध निकासी की संभावना को देखते हुए इसकी सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 3-सी बालू घाट के बंदोबस्तधारी रमेश कुमार भारती को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस संबंध में खान निरीक्षक द्वारा दाउदनगर थाना में लिखित आवेदन देकर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं बालू के अवैध कारोबार से सरकारी राजस्व की क्षति होने के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ की रिपोर्ट