LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Aurangabad road accident: औरंगाबाद में सड़क हादसा, बारात जा रहे युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Aurangabad road accident: औरंगाबाद में NH-19 पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बारात जा रहे दिलीप कुमार की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

Aurangabad road accident
युवक की सड़क हादसे में मौत!- फोटो : news4nation

Aurangabad road accident: औरंगाबाद जिले के पिपर्डिह मोर के पास राष्ट्रीय हाइवे 19 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बारात में जा रहा था युवक

मृत युवक की पहचान दिलीप कुमार  (27) के रूप में हुई है। वहचांद बिगहा गांव का रहने वाला था और उसके पिता का नाम अशोक चौधरी बताया गया है। परिजनों के अनुसार दिलीप कुमार अपने चचेरे भाई प्रदीप की शादी में बारात में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान कामा बिगहा के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

Diarch GO

मौके पर ही हुई मौत

हादसा इतना भीषण था कि दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।

गांव में छाया मातम

इस हादसे के बाद चांद बिगहा गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार मदनपुर में एक ऑनलाइन दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

NSIT
Nsmch

बढ़ते सड़क हादसों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि औरंगाबाद जिले में इन दिनों लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक महीने के भीतर कई लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट