LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

औरंगाबाद रेड क्रॉस सोसाइटी का रक्तदान शिविर: डीएम व एसपी ने किया रक्तदाताओं को सम्मानित, विधायक भी रहे मौजूद

औरंगाबाद रेड क्रॉस सोसाइटी का रक्तदान शिविर: डीएम व एसपी ने
औरंगाबाद रेड क्रॉस सोसाइटी का रक्तदान शिविर- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, औरंगाबाद द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल में औरंगाबाद की जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष अभिलाषा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद दिया।


डीएम अभिलाषा शर्मा का संदेश: 'रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा'

शिविर को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने रक्तदान को सबसे बड़ा मानव धर्म बताया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को जीवनदान दे सकता है। समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से जिले में कभी भी किसी मरीज को खून की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा।


एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने युवाओं को किया प्रेरित

पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने रक्तदाताओं के योगदान को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। एसपी ने जिले के युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज के अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।


रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद रक्तदाताओं के बीच जाकर उन्हें प्रशस्ति प्रमाण-पत्र सौंपे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे निस्वार्थ और जनकल्याणकारी कार्यों से समाज में आपसी सहयोग, करुणा और सेवा की भावना मजबूत होती है।


शिविर में जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति

NSIT
Nsmch

इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ओबरा विधायक श्री प्रकाश चन्द्रा, उप विकास आयुक्त (DDC) कुमारी अनुपम सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा जिले के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की बात कही।

दीनानाथ की रिपोर्ट