LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Bihar 10 th Result : गया की सभ्या, अरवल की गुड़िया और खगड़िया की अंशु ने मैट्रिक परीक्षा में फहराया परचम, परिजनों में दौड़ी ख़ुशी की लहर

Bihar 10 th Result : गया की सभ्या, अरवल की गुड़िया और खगड़िया

ARWAL : अरवल जिले के कलेर प्रखंड स्थित बेलांव गांव की बेटी गुड़िया कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुड़िया ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर राज्य में सातवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से गांव और जिले में हर्ष का माहौल है। गुड़िया उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेलांव की छात्रा हैं और उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता पाई है। उन्होंने प्रगति जीनियस क्लासेज, कलेर, अरवल में पढ़ाई की, जिसे अकबर सर द्वारा संचालित किया जाता है। उनकी सफलता में कोचिंग संस्थान और स्कूल के शिक्षकों का भी अहम योगदान रहा। गुड़िया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता राजू कुमार एक साधारण किसान हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। गुड़िया की सफलता से उनके परिवार, गांव और स्कूल के शिक्षकों में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड इलाके के भरथुआ गांव निवासी बैजू साह के पुत्र शिवम् कुमार ने बिहार बोर्ड के मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन 330 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का नाम रौशन किया है बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ाया है। शिवम् बचपन से ही पढ़ाई के प्रति उत्साहित थे। वही, शिवम् की मां परीक्षा परिणाम देखने के बाद काफी उत्साहित हो गई। उसकी मां का कहना था कि शिवम को पढ़ाई के अलावा कोई काम नहीं था। पिता बैजू साह ने बताया कि किराना का दुकानदारी करके बेटा को उन्होंने पढ़ाया है। वही पिता ने जब शिवम का परीक्षा परिणाम देखा तो चेहरे पर खुशी के आंसू देखने को मिला। इधर, शिवम ने अपने सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, माता-पिता तथा शिक्षक मसीहा कोचिंग सेंटर को दिया है। वही मीडिया से बातचीत के दौरान शिवम ने बताया कि वे भविष्य में पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहते हैं। आपको बता दें कि शिवम के इस सफलता के बाद पूरे गांव के लोगों ने बधाई दिया है।

खगडिया में एसपी एमएचएस राजधाम महेशखूंट की छात्रा अंशु कुमारी एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पहाड़चक तेलोंछ चौथम की छात्रा मौसम कुमारी ने 479-479 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉपर रहीं है। जबकि गांधी हाई स्कूल बेलदौर के छात्र आशुतोष कुमार ने 478 अंक, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अमनी मानसी के छात्रा रविश कुमार 478 अंक, नवयुग डुमरी बेलाही बेलदौर के छात्र आदित्य कुमार ने 478 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सकेंड जिला टॉपर रहें हैं। वहीं जेएनकेटी इंटर स्कूल खगड़िया के छात्र जयंत कुमार ने 477 अंक, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोरियामी की छात्रा भारती कुमारी 477 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं।

गया के चंदौती प्रखंड क्षेत्र के विशुनगंज गांव की कुमारी सभ्या ने शानदार प्रदर्शन किया है। जीएसएम प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय सिकरिया मोड़ की छात्रा कुमारी सभ्या ने मैट्रिक में 480 अंक प्राप्त कर राज्य में दसवां स्थान और जिले में पांचवा स्थान हासिल की है। विष्णुगंज गांव के एक छोटे से किसान परिवार से आने वाली कुमारी सभ्या पिता कुमार संतोष प्रसाद माता कुमारी सुधा प्रसाद गौरवान्वित हैं,शनिवार को मैट्रिक की परिणाम आने के बाद उन्होंने अपनी पुत्री को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया है।कुमारी सभ्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता विधालय व ट्यूशन के शिक्षक को दिया है।कुमारी सभ्या ने बताया कि घर के कामकाज करने के बावजूद भी दिन में 6 से 7 घंटा पढ़ाई करती थी,आखिर मेहनत ने रंग लाया सभ्या ने आगे पढ़कर डॉक्टर बनने की इच्छा जताई है।इस मौके पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार ने भी सभ्या के घर पहुंचे और मिठाई खिलाया। लोगो ने कहा कि गया के समाजसेवी व एनजीओ संचालकों को आगे आकर ऐसी छात्रों को आर्थिक रूप से सहयोग करनी चाहिए।ताकि ये बच्चें आगे चलकर कुछ बने और  गरीब और असहाय परिवार के लोगों को मदद करें।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन, मुजफ्फरपुर से मणिभूषण, खगड़िया से अमित और संतोष की रिपोर्ट