LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

29 अप्रैल को डोली उठने से पहले उठी बेटी की अर्थी, माँ बाप समेत बेटी की दर्दनाक मौत से रों पड़ा गाव

रिंकू की शादी इसी 29 अप्रैल को होने वाली थी। 25 अप्रैल को उसका तिलक तय था और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अब शादी की खुशियों की जगह घर में मातम छा गया है।

29 अप्रैल को डोली उठने से पहले उठी बेटी की अर्थी, माँ बाप सम

N4N डेस्क: बिहार मे आकाशीय बिजली का कहर लगातार बरप रह है. इसी क्रम एक दिल दहला देने वाली घटना बीते दिन सोमवार को अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के शादिपुर गांव में सामने आई है। जहाँ आकाश से बरपे कहर यानि आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में अवधेश यादव उनकी पत्नी राधिका देवी और बेटी रिंकू कुमारी शामिल हैं। यह हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी इसकी झलक देखी, उसका दिल कांप उठा। इस हादसे में सबसे ज्यादा दर्दनाक बात यह है कि रिंकू की शादी इसी 29 अप्रैल को होने वाली थी। 25 अप्रैल को उसका तिलक तय था और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अब शादी की खुशियों की जगह घर में मातम छा गया है।


खेत में आई मौत 

इस दर्दनाक हादसे के बाबत गांववालों ने बताया कि बारिश शुरू होते ही अवधेश यादव अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की बोझ उठाने गए थे। बारिश तेज हो गई तो वे तीनों पास ही रखे सूखे भूसे के ढेर के पास जाकर बैठ गए, ताकि भीगने से बच सकें। लेकिन किसे पता था कि वही भूसा उनकी चिता बन जाएगा।अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली भूसे पर गिर गई, जिससे उसमें आग लग गई। सूखा भूसा तुरंत जल उठा और तीनों उसमें फंस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कोई उन्हें बचा नहीं सका। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

Diarch GO


शादी की खुशियां मातम में तब्दील 

इस हादसे का सबसे त्रासद पहलु ये है की मकतुल रिंकू की शादी इसी 29 अप्रैल को होने वाली थी। 25 अप्रैल को उसका तिलक तय था। परिजनों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अब शादी की खुशियों की जगह घर में मातम छा गया है। रिंकू की शादी टेकरी थाना क्षेत्र के मुर्गी बिगहा गांव में तय थी। उसके सपनों का घर बसने से पहले ही किस्मत ने उसके साथ ऐसा क्रूर मजाक कर डाला कि पूरा गांव गमगीन हो उठा।हादसे की सूचना मिलते ही वंशी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भूसे के ढेर में जले हुए शव देखे जा सकते हैं।