LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Chitranjan Sharma : पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा का निधन, भाजपा को सशक्त करने में निभाई थी अहम भूमिका,समर्थकों में शोक की लहर

पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा का निधन हो गया. वे भाजपा प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2010 में बिहार के अरवल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे.

Chitranjan Sharma
Chitranjan Sharma- फोटो : news4nation

Chitranjan Sharma : अरवल से भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा का बुधवार को निधन हो गया.वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनका निधन उपचार के क्रम में हुआ. भूमिहार जाति से आने वाले चितरंजन शर्मा सियासत के साथ ही सामाजिक तौर पर भी काफी सक्रिय थे. उनके द्वारा नियमित अंतराल पर कई सेवा कार्य चलाए गए जिससे उनकी एक समाजसेवी के रूप में व्यापक छवि बनी. 


 2010 के चुनावों में बीजेपी के टिकट पर चितरंजन शर्मा  ने अरवल सीट से  जीत हासिल की थी. भाजपा को अरवल सहित मगध के इलाकों में सशक्त करने में उनकी अहम भूमिका रही. अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने अरवल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मापदंड स्थापति किए. इसके साथ ही सियासी शुचिता के प्रतीक के रूप में उनकी पहचान रही. धार्मिक और सामाजिक रूप से उन्होंने कई सराहनीय भूमिकाएं अड़ा की. 

Diarch GO


चितरंजन शर्मा के निधन पर उनके परिजनों, निकटस्थों, सियासी साथियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की.