LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

बड़ा हादसा: क्राइम मीटिंग में जा रहे सब-इंस्पेक्टर मनु कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस महकमे में शोक

बिहार के अरवल में तैनात 2020 बैच के सब-इंस्पेक्टर मनु कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे तेलपा थाना से क्राइम मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे।

बड़ा हादसा: क्राइम मीटिंग में जा रहे सब-इंस्पेक्टर मनु कुमार

Arwal - : जिले के तेलपा थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) मनु कुमार की आज, 9 अप्रैल 2026 को एक सड़क हादसे में असामयिक मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, मनु कुमार अपने थाना क्षेत्र से जिला मुख्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग (अपराध समीक्षा बैठक) में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

2020 बैच के अधिकारी थे मनु कुमार 

दिवंगत मनु कुमार बिहार पुलिस के 2020 बैच के होनहार अधिकारी थे। वे मूल रूप से रोहतास जिले के रहने वाले थे। उनकी इस आकस्मिक मृत्यु से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी अधिकारियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और ऊर्जावान पुलिसकर्मी के रूप में याद किया है।

परिजनों और विभाग में शोक 

जैसे ही मनु कुमार के निधन की सूचना उनके पैतृक आवास रोहतास और अरवल पुलिस लाइन पहुंची, वहां मातम पसर गया। पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम विदाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।