LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime: घर से बुलाकर युवती की आबरू से खिलवाड़, चार दरिंदे दबोचे गए, इलाके में दहशत

Bihar Crime: बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब बेटियां अपने घर में भी महफूज नहीं हैं...

Bihar Crime: घर से बुलाकर युवती की आबरू से खिलवाड़, चार दरिं
आबरू से खिलवाड़ - फोटो : ASHISH

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब बेटियां अपने घर में भी महफूज नहीं हैं। ताजा मामला करनामेपुर थाना क्षेत्र का है, जहाँ वहशियत और दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। 5 मार्च की काली रात को एक युवती को साजिश के तहत घर से बाहर बुलाया गया और फिर नामजद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म  की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिसिया तफ्तीश और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी वारदात साजिश की बू दे रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवती को बहला-फुसलाकर या किसी बहाने से घर से बाहर बुलाया। जैसे ही युवती उनके चंगुल में फंसी, इन भेड़ियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पीड़ित परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Diarch GO

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर पुलिस फौरन हरकत में आई। कानून के हाथ तेजी से चले और पुलिस ने छापेमारी कर इस नापाक करतूत में शामिल चार मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सइयां के डेरा गांव निवासी के रूप में हुई है:उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव, विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, नीतीश यादव,अवधेश यादव उर्फ लकड़ू व्यास के रूप में हुई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन सभी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं और इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजकर सलाखों के पीछे पहुँचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भले ही चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हों, लेकिन इस कांड के कुछ और मददगार और संलिप्त अपराधी अभी भी फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस कप्तान का साफ संदेश है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और इस संगीन जुर्म के लिए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट