LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: नन्हे वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान प्रदर्शनी और रंगारंग प्रस्तुति ने जीता सबका दिल

विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बच्चों की प्रतिभा का ऐसा रंग बिखेरा कि अभिभावक गर्व से झूम उठे। ....

Young Scientists Shine Science Fair Wins Hearts
नन्हे वैज्ञानिकों का जलवा- फोटो : reporter

Bihar News: आरा जिले के पीरो स्थित  स्कूल में शनिवार को शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बच्चों की प्रतिभा का ऐसा रंग बिखेरा कि अभिभावक गर्व से झूम उठे। दिनभर स्कूल कैंपस बच्चों की रचनात्मकता, ऊर्जा और उत्साह से गूंजता रहा।वहीं कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया। वॉटर प्यूरीफायर, चंद्रयान मॉडल, मिसाइल, हाइड्रोलिक डैम, स्मार्ट सिटी, ग्रहों का चक्रण, डीएनए मॉडल, हाइड्रोलिक ब्रिज, रोबोट, स्ट्रीट लाइट और सेफ्टी गन जैसे प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने न केवल विज्ञान, बल्कि सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत विषयों पर भी अपनी गहरी पकड़ का परिचय दिया।

विद्यार्थियों को तैयार कराने में शिक्षकों की अहम भूमिका रही। नेहा कुमारी, दिव्या प्रसाद, पूनम लता, राजीव कुमार, गौरव कुमार, अभिजीत कुमार, आशीष कुमार, ईशन गुप्ता और अंजली सिंह ने वैज्ञानिक परियोजनाओं में मार्गदर्शन दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में तनु प्रिया, पूजा, शिवानी सिंह, मरियम और अर्चना मैडम का विशेष योगदान रहा।

Diarch GO

कार्यक्रम में सुष्मिता सिंह, राजेश यादव, प्रकाश पांडेय, अंबुज सिंह, राजू रंजन, संतोष कुमार, कृष्णा पांडेय, पंकज पांडेय, नारंगी राम, गुड्डू राम समेत हजारों अभिभावकों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ  श्वेता कोचर और उनके पति यशवीर कोचर ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता प्राचार्य शनि कुमार ने की। मंच संचालन निशी सिंह ने किया, जबकि समापन आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया। नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। बच्चों के साथ अभिभावकों की भी भागीदारी ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार