LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: स्थापना दिवस समारोह में मटन परोसने पर बवाल, कॉलेज परिसर में जमकर हुआ हंगामा

Bihar News: हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दौरान मटन और चिकन परोसे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।...

Uproar over serving of mutton at the foundation day celebrat
स्थापना दिवस समारोह में मटन परोसने पर बवाल- फोटो : reporter

Bihar News: आरा के भोजपुर जिले में स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दौरान मटन और चिकन परोसे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि यह महाविद्यालय जैन समाज की धरोहर माना जाता है। जैन समाज में मांसाहार पूरी तरह वर्जित है। ऐसे में समारोह में अतिथियों के लिए मटन एवं चिकन बनवाए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया।

Diarch GO

इस मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें परिसर के भीतर मटन और चिकन बनाए जाने का दावा किया जा रहा है।

छात्र नेताओं का कहना है कि संस्थान के इतिहास में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ है, जिससे जैन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

वहीं इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा।अब देखना यह है कि प्रशासन इस विवाद पर क्या कदम उठाता है और कॉलेज प्रबंधन अपनी स्थिति स्पष्ट करता है या नहीं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार