LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar News : भोजपुर में PM आवास योजना की नई सूची पर बवाल, धांधली का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, BDO ने दिए जांच के आदेश

Bihar News : भोजपुर के सरैया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में PM आवास योजना की नई सूची पर बवाल, धा
PM आवास योजना की नई सूची पर बवाल- फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के सरैया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। सूची में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर प्रदर्शन के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने आवास योजना से जुड़े कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सूची की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। सामाजिक कार्यकर्ता बबलू कुमार यादव ने आरोप लगाया कि वर्ष 2026 की सूची में कई जरूरतमंद परिवारों को जगह नहीं मिली, जबकि कुछ संपन्न लोगों के नाम शामिल किए जाने की शिकायत सामने आई है। 

वहीं, उपमुखिया अजित कुमार गुप्ता ने अपने वार्ड का हवाला देते हुए कहा कि करीब 1,200 मतदाताओं वाले वार्ड में महज 14-15 नाम सूची में हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पात्र लोगों से पैसे की मांग की गई और राशि नहीं देने पर नाम हटाए गए।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलेश कुमार ने बताया कि सूची की जांच 30 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है। जांच में यदि कोई नाम अपात्र पाया जाता है तो उसे हटाया जाएगा और अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद आरा-सरैया मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट