LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : आरा में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, बंद घर से 25 लाख के जेवर और नगदी किया गायब, CCTV में कैद हुए शातिर

Bihar Crime : आरा में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, बंद घर से

ARA : भोजपुर जिले में चोरों के हौसले एक बार फिर सातवें आसमान पर हैं। नगर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिसिया गश्ती की पोल खोल दी है। चोरों ने एक बंद घर से करीब 25 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नगद समेत कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इस दुस्साहसिक चोरी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता महजबीन मुमताज अपने घर में ताला बंद कर बगल में स्थित मायके गई हुई थीं। देर रात वह वहीं रुक गईं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इत्मीनान से घर के दरवाजे का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर की अलमारी और लॉकर खंगालते हुए कीमती आभूषणों के साथ-साथ एलईडी टीवी तक चुरा लिया। घटना की जानकारी तब मिली जब दोपहर में मुमताज वापस लौटीं और मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर का बिखरा सामान देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Diarch GO

शातिर चोरों की यह करतूत बगल के घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हो गई है। फुटेज में चोरों को हाथ में एलईडी टीवी और गहनों से भरा बैग लेकर जाते हुए साफ देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, इसी मोहल्ले में चोरों ने दो अन्य घरों में भी सेंधमारी की कोशिश की, लेकिन वहां वे बड़ी वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नगर थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।

साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने एफएसएल (FSL) की विशेष टीम को मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य तकनीकी सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस को मौके से दरवाजे और ताले तोड़ने में इस्तेमाल किए गए कुछ लोहे के औजार भी बरामद हुए हैं। पीड़िता ने बताया कि उनकी मेहनत की पूरी कमाई और पुश्तैनी जेवर चोर ले उड़े हैं। मोहल्ले वासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

नगर थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी किए गए सामान की बरामदगी कर ली जाएगी। फिलहाल, इस बड़ी चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि चोरों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में घंटों तक रहकर इस वारदात को अंजाम दिया।

आशीष की रिपोर्ट