LATEST NEWS

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

Bihar Crime : भोजपुर के चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : भोजपुर के चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड का प
राम कुमार सिंह हत्याकांड का खुलासा - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करने का दावा किया है। अब तक इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मनोज कुमार उर्फ लकी, चंदन सिंह, अभिषेक और टीपू शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपितों को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दो को भोजपुर और आरा टाउन से पकड़ा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज कुमार उर्फ लकी को घटना के तुरंत बाद भोजपुर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, सिंगही निवासी चंदन सिंह और बिंदटोली निवासी अभिषेक को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, चंदवा हाउसिंग कॉलोनी निवासी रामाधार सिंह के पुत्र टीपू को आरा टाउन से गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई के साथ ही चर्चित हत्याकांड में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी से हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम और साजिश के पहलुओं के सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हत्याकांड के पीछे की वजह, घटना में प्रत्येक आरोपित की भूमिका और अन्य पहलुओं के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट