LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: बैलट से बना नया सरदार, PNB ऑफिसर्स एसोसिएशन के आरा मंडल का चुनाव परिणाम घोषित , पूरे पैनल बना विजेता

Bihar News: बैंकिंग सियासत के गलियारों में एक बार फिर लोकतंत्र की दस्तक सुनाई दी।....

 PNB Officers Association
PNB ऑफिसर्स एसोसिएशन आरा मंडल का चुनाव- फोटो : reporter

Bihar News: बैंकिंग सियासत के गलियारों में एक बार फिर लोकतंत्र की दस्तक सुनाई दी। पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारी संगठन ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, आरा मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव सकुशल अंजाम तक पहुँचा और नतीजों ने साफ कर दिया कि विश्वास की सरज़मीन पर एक बार फिर सतीश कुमार पाठक का परचम बुलंद है। इस संगठन का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है और हर तीन साल बाद बैलट पेपर के जरिए  अपना रहनुमा चुनते हैं। इस मर्तबा आरा मंडल के तहत आने वाले तीनों ज़िलों  भोजपुर, बक्सर और कैमूर  के अफसरान ने जोशो-खरोश के साथ वोटिंग में हिस्सा लिया।

शनिवार को सम्पन्न हुए इस चुनाव में मंडल सचिव के पद पर सदस्यों ने एक बार फिर सतीश कुमार पाठक पर अपना पूरा भरोसा जताया और उन्हें पूर्ण बहुमत से फ़तह का ताज पहनाया। यह उनकी लगातार तीसरी जीत है  यानी भरोसे की हैट्रिक। बैंकिंग बिरादरी में इसे एक मजबूत जनादेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Diarch GO

सिर्फ सचिव ही नहीं,बल्कि पूरे पैनल पर भी ठप्पा लगा।  मनोज कुमार मंडल अध्यक्ष चुने गए, अभिनव प्रवीण कार्यकारी अध्यक्ष बने, नवनीत कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त सचिव के तौर पर रमेश कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष के रूप में  कोमल, उप-कोषाध्यक्ष के पद पर  अभिषेक रंजन तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में राकेश कुमार पाठक और  उमेश कुमार गोंड़ को जिम्मेदारी दी गई।

फतह के बाद मंडल सचिव सतीश कुमार पाठक ने कहा कि उनका पहला मकसद अधिकारियों के हक़ और हितों की हिफाज़त है। उन्होंने साफ लहजे में कहा, यह कोई मुकाबला या जंग नहीं थी, बल्कि एक काबिल और कुशल कयादत चुनने की प्रक्रिया थी। उन्होंने यह भी पैग़ाम दिया कि जो साथी विपक्ष में खड़े थे, उन्हें भी साथ लेकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना है। यानी सियासत से ऊपर उठकर इत्तेहाद और इत्तिफ़ाक़ की राह पर चलने का ऐलान।

NSIT
Nsmch

बैंकिंग बिरादरी में अब निगाहें इस नई टीम के कामकाज पर टिकी हैं  क्या यह जनादेश अफसरों के मुद्दों को नई आवाज़ देगा? फिलहाल, आरा मंडल में जीत का जश्न और भरोसे की नई शुरुआत दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार