LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : ट्रांसफर-पोस्टिंग में धांधली को लेकर PNB कर्मियों का फूटा गुस्सा, मंडल कार्यालय में जमकर काटा बवाल, प्रमुख पर मनमानी का आरोप

Bihar News : ट्रांसफर-पोस्टिंग में धांधली को लेकर PNB कर्मिय

ARA : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) आरा मंडल कार्यालय में कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। 'एसोसिएशन ऑफ पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाइज' (बिहार प्रदेश) के बैनर तले बड़ी संख्या में बैंककर्मियों ने मानव संसाधन विभाग और मंडल प्रमुख की कार्यशैली के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बैंक के कामकाज का समय समाप्त होने के बाद एकजुट हुए कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का मुख्य आरोप है कि मंडल कार्यालय द्वारा ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और रोस्टर की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। संघ के नेताओं ने कहा कि स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता का अभाव है, जिसके कारण कई कर्मचारियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है, जबकि कुछ खास लोगों को उनकी मनचाही शाखाओं में पदस्थापित किया गया है। इस भेदभावपूर्ण रवैये से बैंककर्मियों में गहरा असंतोष है।

Diarch GO

विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मंडल प्रमुख पर तानाशाही रवैया अपनाने और कर्मियों के मानसिक शोषण का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण कर्मचारी भारी मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। उनका आरोप है कि अधिकारियों द्वारा छोटे स्तर के कर्मियों को बिना किसी ठोस कारण के प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे कार्यस्थल का वातावरण नकारात्मक होता जा रहा है।

प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए जब मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे से इस विषय पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दे सकते हैं। प्रबंधन की इस चुप्पी ने आंदोलनकारी कर्मचारियों के गुस्से को और बढ़ा दिया है, जिन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।

NSIT
Nsmch

इस विरोध प्रदर्शन में संघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ आरा मंडल के विभिन्न शाखाओं से आए दर्जनों कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों ने एक स्वर में मांग की है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया को रोस्टर के अनुसार पारदर्शी बनाया जाए और कर्मचारियों का शोषण तत्काल रोका जाए। फिलहाल, बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघ के बीच तनातनी बरकरार है, जिससे आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

आशीष की रिपोर्ट