LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

NDA workers felicitation: हसनबाजार में NDA कार्यकर्ताओं का सम्मान, स्वदेशी व भी.बी.जी. राम पर परिचर्चा, पीरो में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ

NDA workers felicitation: पीरो अनुमंडल के हसनबाजार में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया।

NDA workers felicitation
NDA कार्यकर्ताओं का सम्मान- फोटो : news4nation

NDA workers felicitation: पीरो अनुमंडल के हसनबाजार में एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान-सह-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी आंदोलन और महान समाज सुधारक बाबू बी.बी.जी. राम के विचारों पर विशेष परिचर्चा हुई। इसी अवसर पर पीरो में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।

भाजपा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन

तरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल प्रशांत ने फीता काटकर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान संगठन की मजबूती और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Diarch GO

विधायक विशाल प्रशांत का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि स्वदेशी विचारधारा और बाबू बी.बी.जी. राम के सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और उनके सम्मान से लोकतंत्र की नींव और मजबूत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि नया भाजपा कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम का संचालन और अध्यक्षता

समारोह की अध्यक्षता सोनू पाण्डेय ने की, जबकि मंच संचालन बिनोद सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सोनू वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

NSIT
Nsmch

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर तरारी विधानसभा प्रभारी हेमंत सिंह, राजकुमार कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, निर्मल सिंह, रवि केशरी, देवेंद्र कुशवाहा, जगन्नाथ सिंह, मनोज उपाध्याय, संजय मेहता, गिरिशनंदन उर्फ राकेश सिंह, निलेश उपाध्याय, पिंटू लाल, भरत राय, मंटू राय मुखिया, अभय सिंह, गोपाल राय (सहार मंडल अध्यक्ष), जयंत किशोर (मंडल प्रभारी), बजरंगी कुशवाहा, श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

भारत माता के जयघोष के साथ समापन

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समारोह का समापन भारत माता के जयघोष के साथ किया गया।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा