LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Road Accident: पटना-आरा मेन रोड पर दर्दनाक हादसा, 7 साल के मासूम को चारपहिया ने कुचला, गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम

Bihar Road Accident:पटना-आरा मुख्य मार्ग पर अज्ञात चारपहिया वाहन ने 7 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

Patna Ara Road Tragedy 7 Year Old Run Over Family Blocks Hig
पटना-आरा मेन रोड पर दर्दनाक हादसा- फोटो : reporter

Bhojpur: जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित पटना-आरा मुख्य मार्ग का है, जहां एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने 7 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, धनुपरा निवासी सोनू कुमार के 7 वर्षीय पुत्र किशन कुमार सुबह करीब 10:30 बजे अपने खरिहान से निकलकर सड़क किनारे जा रहा था। तभी पटना की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित चारपहिया गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

Diarch GO

घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिवार और स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी कर पटना-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

परिजनों का आरोप है कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। न तो स्पीड लिमिट का पालन कराया जाता है और न ही भारी वाहनों के परिचालन पर कोई सख्ती है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही की कीमत आज एक मासूम ने अपनी जान देकर चुकाई है।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही नगर थाना और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर आंख नम है। एक बार फिर यह हादसा सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत को उजागर करता है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार