LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी

भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उदवंतनगर में हुई गोलीबारी की घटना का महज 6 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले दोनो आरोपी पीड़ित के रिश्तेदार ही निकले है.....

भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा,
गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार- फोटो : आशीष श्रीवास्तव

Arah : भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी (उदवंतनगर) क्षेत्र में हुई गोलीबारी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रुपयों के लेन-देन और आपसी विवाद में चली थी गोली 

पुलिस अनुसंधान में यह बात खुलकर सामने आई कि गोलीबारी की इस घटना की मुख्य वजह आपसी विवाद और पैसों का लेन-देन था। खास बात यह है कि घटना में घायल व्यक्ति और गोली चलाने वाले आरोपियों के बीच आपसी रिश्तेदारी भी है।

बक्सर और भोजपुर से दो अभियुक्त गिरफ्तार 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रजेश यादव, पिता मोहन यादव, निवासी-ग्राम महुआर, थाना नैनीजोर, जिला बक्सर और मंजय यादव, पिता रामबालक यादव, निवासी-ग्राम चमरापुर, थाना शाहपुर, जिला भोजपुर के रुप मे हुई है। 

बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज 

घटना के संबंध में पुलिस ने उदवंतनगर (गजराजगंज) थाना कांड संख्या 511/26 (दिनांक 06 अक्टूबर 2026) दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 109(1), 352, 351(2), 61(2) तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और अन्य पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट