LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Pawan Singh: मैं करती रही,तुम्हारा इंतजार,तुम्हारे जाने के बाद भी ....उम्मीदों के साथ पहुंचीं ज्योति सिंह, नहीं आए पावर स्टार पवन सिंह, कोर्ट में फिर टली रीकाउंसिलिंग

पावर स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा।....

Jyoti Arrives with Hope Pawan Skips Court Again
जिस की आँखों में कटी थीं सदियाँ, उस ने सदियों की जुदाई दी है....- फोटो : X

Pawan Singh: जिस की आँखों में कटी थीं सदियाँ, उस ने सदियों की जुदाई दी है.... भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह की निजी ज़िंदगी का मामला अब कानूनी जंग का रूप ले चुका है। अभिनेता और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा। कुटुम्ब न्यायालय की पहल पर काउंसिलिंग के बावजूद सुलह की सूरत नहीं बनी, लिहाजा अब रीकाउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि बुधवार को तय सुनवाई भी अधूरी रह गई।

कोर्ट के आदेश पर ज्योति सिंह निर्धारित तारीख पर न्यायालय पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह बीमारी का हवाला देते हुए हाजिर नहीं हो सके। उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना कोर्ट को दी गई, जिसके बाद रीकाउंसिलिंग की प्रक्रिया टल गई। अब न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।

Diarch GO

ज्योति सिंह के अधिवक्ता आदित्य नारायण सिंह के मुताबिक, 11 फरवरी को रीकाउंसिलिंग की तारीख तय थी। अदालत ने दोनों पक्षों को मौजूद रहने का निर्देश दिया था। ज्योति सिंह पेश हुईं, मगर पवन सिंह की गैरहाजिरी के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी।

जानकारी के अनुसार, पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला वर्ष 2022 से अदालत में लंबित है। इससे पहले भी काउंसिलिंग कराई गई थी, लेकिन रिश्ते की दरार भर नहीं सकी। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों के बीच सुलह की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था और सार्वजनिक मंचों पर दोनों को साथ भी देखा गया, मगर उसके बाद विवाद और गहरा गया।

NSIT
Nsmch

बताया जाता है कि पवन सिंह ने 9 अक्टूबर 2021 को आरा फैमिली कोर्ट में अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके जवाब में 28 अप्रैल 2022 को ज्योति सिंह अदालत पहुंचीं और अंतरिम भरण-पोषण की मांग की। तभी से यह मामला कानूनी दायरे में चल रहा है।

अब निगाहें 24 फरवरी पर टिकी हैं, जब कोर्ट में दोबारा रीकाउंसिलिंग की कोशिश होगी। सवाल यह है कि क्या इस बार समझौते की कोई राह निकलेगी या यह कानूनी संग्राम और लंबा खिंचेगा? फिलहाल दोनों पक्षों के बीच खामोशी है, मगर अदालत के गलियारों में इस हाई-प्रोफाइल मामले की गूंज लगातार सुनाई दे रही है।