LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Ara News : संत देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के सानिध्य में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

Ara News : भोजपुर जिले के बिहियां में संत देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के सानिध्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें महाराज जी ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया.....पढ़िए आगे

Ara News : संत देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के सानिध्य में ह
होली मिलन समारोह का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA : परमपूज्य त्रिकालदर्शी परमसिद्ध विदेह संतश्रीदेवराहाशिवनाथ दासजी महाराज के सान्निध्य में आज बिहिया चौरास्ता स्थित जीओ पेट्रोल पंप के पीछे पूरब टोला दोघरा में श्रद्धालु भक्तों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। वहीं इस दौरान सभी श्रद्धालु भक्तों ने संत श्री देवराहाशिवनाथ दासजी महाराज के श्रीचरणों में गुलाल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इसके बाद श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए संत श्री देवराहाशिवनाथ दासजी महाराज ने कहा कि होली के दिन लोग आपसी बैर भाव को भूलाकर आपसी सद्भाव और सौहार्द बनाते हैं। वहीं आज कल लोग मदिरापान कर बैर भाव को भूलाने के बजाय उसे और बढा लेते हैं,जो कि गलत है। संत श्री ने आगे कहा कि अरे पीना ही है तो राम नाम के अमृत रस का पान करो। जिससे तुम्हारे साथ -साथ तुम्हारे पूरे कुल खानदान का उद्धार हो जाए।

Diarch GO

संतश्री ने आगे कहा कि होलिका राक्षस राजा हिरण्यकशिपु की बहन थी, जिसे अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। जब हिरण्यकशिपु के विष्णु भक्त पुत्र प्रहलाद को मारने के सभी प्रयास विफल रहेतो उसने होलिका को प्रहलाद के साथ अग्नि में बैठने का आदेश दिया। ईश्वर की कृपा से प्रहलाद बच गया और होलिका जलकर राख हो गई। तभी से होली का पर्व मनाया जाता है। जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 

वहीं इस दौरान रामनवमी शोभायात्रा समिति ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन, महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गोकुल सिंह, उपाध्यक्ष नविन कुमार सिंह, सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, साईं बीएड कालेज के निदेशक धनंजय सिंह,अजीत सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, रामभरोसा यादव, डाक्टर लाल बिहारी गुप्ता,संतोष चौधरी,उदय स्वर्णकार सहित बिहार, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों से आकर भक्तों ने भाग लिया और संतश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट