LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar News: धान के खेत में मौत का करंट, किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: धान के खेत में करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।

Bihar News: धान के खेत में मौत का करंट, किसान की दर्दनाक मौत
मौत का करंट- फोटो : ASHISH

Ara: चरपोखरी थाना क्षेत्र के बाहरी गांव में धान के खेत में करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार पर अचानक टूटे इस कहर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान 51 वर्षीय राम बहादुर सिंह, पिता स्वर्गीय राम बहाल सिंह, निवासी बाहरी गांव, थाना चरपोखरी के रूप में हुई है। बताया गया कि राम बहादुर सिंह खेती-किसानी का काम करते थे। खेत की ओर जाने के दौरान वह कथित तौर पर विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

हादसे के बाद खेत से लेकर गांव तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिस खेत में किसान अपने परिवार की रोजी-रोटी के लिए मेहनत करने जाते थे, वही खेत उनके लिए मौत का मैदान बन गया। राम बहादुर सिंह की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी लालची देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र—रूपेश कुमार, राहुल कुमार और रोशन कुमार और एक पुत्री सुभांति देवी हैं। परिवार के लिए कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों के बीच भी हादसे को लेकर गम और चिंता का माहौल है। खेती-किसानी से जुड़े इलाकों में बिजली के तार और करंट से होने वाले हादसे अक्सर जानलेवा साबित होते हैं। ऐसे में खेतों के आसपास विद्युत सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े होते हैं।

स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और विद्युत करंट की स्थिति की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।राम बहादुर सिंह की मौत ने एक बार फिर यह कड़वी हकीकत सामने ला दी है कि खेत में मेहनत करने वाला किसान सिर्फ मौसम की मार से नहीं, बल्कि बिजली के खुले और खतरनाक जाल से भी जूझ रहा है। परिवार की आंखों में आंसू हैं और गांव में मातम एक पल में खेत की हरियाली के बीच जिंदगी का उजाला बुझ गया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट आशीष कुमार