LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Ara suicide case: आरा में इंटर की छात्रा ने उठाया बड़ा कदम! टेंशन में आकर फांसी पर लटकर दे दी जान

Ara suicide case: आरा के नवादा थाना क्षेत्र में इंटर की छात्रा ने कथित रूप से परीक्षा के तनाव में आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Ara suicide case
परीक्षा के तनाव में आत्महत्या!- फोटो : news4nation

Ara suicide case: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में डीएम कोठी के पास एक दुखद घटना सामने आई है। इंटरमीडिएट (आईएससी) की एक छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।मृत छात्रा की पहचान अनन्या के रूप में हुई है। वह इंटर की पढ़ाई कर रही थी और इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रही थी। परिवार के अनुसार उसका परीक्षा केंद्र सोनवर्षा के एमडीजे स्कूल में था। घरवालों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से परीक्षा को लेकर बहुत परेशान थी। वह पढ़ाई में अच्छी थी, लेकिन नंबर और रिजल्ट को लेकर ज्यादा चिंता करती थी।

घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में परीक्षा का तनाव एक कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Diarch GO

अनन्या शांत स्वभाव की थी

स्थानीय लोगों ने बताया कि अनन्या शांत स्वभाव की थी और अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहती थी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोजपुर आरा से आशिष की रिपोर्ट