LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Road Accident: बेलगाम रफ्तार का खूनी खेल, किसान और प्रतियोगी छात्र की दर्दनाक मौत से दहला भोजपुर, गांव में पसरा मातम

Bihar Road Accident: बिहार में रप्तार का कहर कम होता नजर नहीं आ रहा है। बेलगाम रफ्तार के कारण कई लोग असमय काल के ग्रास बन रहे हैं। ....

Bhojpur shaken by tragic death of farmer and competitive stu
किसान और प्रतियोगी छात्र की दर्दनाक मौत से दहला भोजपुर,- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: बिहार में रप्तार का कहर कम होता नजर नहीं आ रहा है। बेलगाम रफ्तार के कारण  कई लोग असमय काल के ग्रास बन रहे हैं। आरा के उदवंत नगर थाना क्षेत्र में थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान बूटन यादव (पिता स्व. झपकी यादव) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के मुताबिक, वे रोज की तरह बाजार से मां काली का दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी किसी बेलगाम वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

उधर, भोजपुर जिले में ही एक और दर्दनाक हादसे ने माहौल को गमगीन कर दिया। हसन बाजा थाना क्षेत्र के सासाराम-आरा रेल खंड पर नारायणपुर क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामायण चौधरी (पिता प्रमोद चौधरी), ग्राम हरनाम टोला, पीरो थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह बाजार से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Diarch GO

मृतक के पिता प्रमोद चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वे रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे, जहां बेटे का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामायण चौधरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके सपनों की उड़ान पटरी पर ही थम गई।

दो अलग-अलग घटनाओं में हुई इन मौतों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और रेलवे क्रॉसिंग की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ बेलगाम रफ्तार, दूसरी तरफ रेल ट्रैक पर लापरवाही दोनों ने भोजपुर को मातम में डुबो दिया है। गांवों में सन्नाटा है, घरों में चीख-पुकार, और प्रशासन से जवाब की मांग तेज हो गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार