LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : भोजपुर पुलिस ने ट्रक पर लोड 80 लाख का शराब किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : लाल पानी के साथ होली मनाने के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया है. ट्रक पर लोड 80 लाख की शराब पुलिस ने बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : भोजपुर पुलिस ने ट्रक पर लोड 80 लाख का शराब किय
80 लाख की शराब बरामद - फोटो : ASHISH

ARA :  होली पर्व को देखते हुए जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की आगरा कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब वैशाली बिहार की ओर जा रहा है। 

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक 06-02-2026 को वाहन जांच के क्रम  में मद्यनिषेध इकाई पटना, बिहार के सहयोग से मोहनिया-आरा  मेन हाइवे पर शिवपुर मोड के पास, थाना-धनगाई, जिला-भोजपुर से एक 12 (बारह) चक्का ट्रक में रखे चुने का बोरे के आड़ में छिपा कर रखे भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। 

Diarch GO

कंटेनर पर निबंधन संख्या UP80DT-0501अंकित पाया गया, ट्रक के चालक नुरुल एजाम, पे०-फरुख अंसारी, सा०-चिरूडीह, थाना-दुमका, जिला-दुमका, राज्य-झारखंड को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही  हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है।  उक्त वाहन से  Imperial blue Whisky 750 ml का 900 पीस, Imperial blue Whisky 375 ml का 3576 पीस, Imperial blue Whisky 180 ml का 3600 पीस, Mc’dowells Whisky 750 ml का 900 पीस, Mc’dowells Whisky 375 ml का 3576 पीस,  Mc’dowells Whisky 180 ml का 3600 पीस, Royal Stage Whisky 750 ml का 396 पीस, Royal Stage Whisky 375 ml का 1920 पीस  एवं Royal Stage Whisky 180 ml का 1392 पीस जो  कुल 19860 पीस में 6595.560 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। 

जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 80 लाख के करीब आँका गया।  जप्त शराब को आगरा से वैशाली (बिहार) ले जाया जा रहा था। मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट