LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar Crime: तेज बाइक चलाने से रोका तो घर में घुसकर मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Bihar Crime:बाइक तेज गति से चलाने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया।

Bihar Crime: तेज बाइक चलाने से रोका तो घर में घुसकर मारी गोल
युवक को मारी गोली - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाड़ी गांव में बाइक तेज गति से चलाने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज दो युवक दिनदहाड़े उसके घर में घुस गए और युवक को गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक की पहचान जितेन्द्र कुमार (30 वर्ष), पिता रमेश सिंह, निवासी लसाड़ी गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव की गली में छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं और बुजुर्गों का भी लगातार आना-जाना रहता है। इसी वजह से जितेन्द्र कुमार ने गली में तेज रफ्तार से बाइक चलाने का विरोध किया था।

आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद दो युवक दिनदहाड़े जितेन्द्र के घर में घुस गए और उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया।परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल जितेन्द्र को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस आरोपित युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। गोलीबारी के पीछे की पूरी वजह और आरोपितों की भूमिका पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर आशीष कुमार