LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bhojpur Encounter:मेरे शरीर को जरूरतमंदों को दे देना...भरत तिवारी की आखिरी ख्वाहिश,मौत से 10 घंटे पहले जताई थी एनकाउंटर की आशंका, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Bhojpur Encounter: भरत ने अपनी आखिरी ख्वाहिश बयान करते हुए कहा था कि उसके शरीर को मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए दान कर दिया जाए, जरूरतमंदों को अंग दिए जाएं ...

Bhojpur Encounter Bharat Tiwari Had Expressed Organ Donation
भरत तिवारी की आखिरी ख्वाहिश- फोटो : social Media

Bhojpur Encounter: मरने के बाद जरूरतमंदों को मेरे बॉडी पार्ट्स दे देना…यह शब्द किसी आम बयान नहीं, बल्कि उस शख्स की आखिरी वसीयत बनकर सामने आए हैं, जिसकी जिंदगी अब एक एनकाउंटर की धूल में खो चुकी है। बिहार के भोजपुर जिले के भरत भूषण तिवारी की कहानी अब केवल एक आपराधिक मुठभेड़ नहीं, बल्कि भावनाओं, सियासत और व्यवस्था पर उठते गंभीर सवालों का संग्राम बन चुकी है।

जनवरी में सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो में भरत ने अपनी आखिरी ख्वाहिश बयान करते हुए कहा था कि उसके शरीर को मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए दान कर दिया जाए, जरूरतमंदों को अंग दिए जाएं और प्राथमिकता सेना व प्रशासन को दी जाए। उसके शब्दों में कहीं न कहीं त्याग, विद्रोह और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की बेचैनी साफ झलकती थी। वह खुद को उस सिस्टम से लड़ने वाला बताता था, जिसे वह भ्रष्ट और असंवेदनशील मानता था।

Diarch GO

लेकिन इसी बीच उसका स्वर और तेवर लगातार सख्त होते गए। उसने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए संघर्ष की बात कही और नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे सिर्फ अपने हितों की राजनीति करते हैं। उसके वीडियो में चेतावनी, आक्रोश और व्यवस्था के खिलाफ बगावत की झलक साफ दिखाई देती थी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एनकाउंटर से महज 10 घंटे पहले ही उसने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने ही एनकाउंटर की आशंका जताई थी। उसने लिखा था कि कुछ लोग उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उसे खत्म करने के लिए विशेष टीम तक भेजी जा सकती है। उसके यह शब्द आज उसकी मौत के बाद और अधिक रहस्यमय सवाल खड़े कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

भरत तिवारी का एनकाउंटर अब केवल पुलिस कार्रवाई नहीं रहा, बल्कि यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी गूंज रहा है। विपक्षी दल और सामाजिक संगठन इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस इसे वैध कार्रवाई बता रही है। लेकिन कानून के जानकारों का कहना है कि एनकाउंटर केवल विशेष परिस्थितियों में ही उचित माना जा सकता है, अन्यथा यह न्यायिक सवालों के घेरे में आ जाता है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक युवा की सोच, उसके संघर्ष और उसकी मौत के बीच एक गहरी खाई छोड़ दी है। एक तरफ उसकी आखिरी इच्छा में इंसानियत झलकती है, तो दूसरी तरफ उसकी मौत पर उठते सवाल व्यवस्था की कठोर सच्चाई को उजागर करते हैं।

आज भरत तिवारी की कहानी केवल एक नाम नहीं, बल्कि उस बहस का प्रतीक बन चुकी है जिसमें इंसाफ, सत्ता, विद्रोह और सच्चाई एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े नजर आते हैं।