LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bhojpur religious conversion: भोजपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा! ‘पानी वाले बाबा’ को लेकर गांव में तनाव, जानें पूरा मामला

Bhojpur religious conversion: भोजपुर जिले के आरा बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव में धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर हंगामा हुआ है। ग्रामीणों ने ‘पानी वाले बाबा’ पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

Bhojpur religious conversion
भोजपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर मचा विवाद- फोटो : news4nation

बिहार के भोजपुर जिले में धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात सामने आने के बाद जमकर हंगामा हुआ है। मामला आरा के बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव का है। बताया जा रहा है कि पकड़िया टोला और बिंद टोली इलाके में माहौल त अचानक तनावपूर्ण हो गया जब एक व्यक्ति पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि झाड़ फूंक और पानी से इलाज के नाम पर लोगों को दूसरे धर्म की ओर प्रेरित कर रहा था। उक्त व्यक्ति को इलाके में पानी वाले बाबा के नाम से जाना जा रहा है। 

मामले को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि वह नेपाल से धार्मिक किताबें लाकर बांट रहा था और धर्म बदलने की बातें करता था। गांव में इस बात की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। कुछ सामाजिक संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद गांव में भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। लोगों का कहना था कि महादलित टोली के भोले भाले लोगों को इलाज और चमत्कार के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। 

Diarch GO

महिलाओं ने आरोपों को गलत बताया

हालांकि मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि वह व्यक्ति केवल पानी के माध्यम से इलाज कर रहा था। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा