LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Ara Tarari political program: तरारी में NDA कार्यकर्ताओं का सम्मान, 14 करोड़ 68 लाख की लागत से प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय की रखी गई आधारशिला

Ara Tarari political program: आरा के तरारी में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक विशाल प्रशांत ने बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन और 14.68 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

Ara Tarari political program
तरारी में NDA कार्यकर्ताओं का सम्मान- फोटो : news4nation

Ara Tarari political program:  आरा के तरारी में स्थित पीरो अनुमंडल अंतर्गत तरारी में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी आंदोलन तथा महान समाज सुधारक बाबा बी.बी.जी. राम के विचारों पर विस्तार से परिचर्चा की गई। इस अवसर पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इसी क्रम में तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने फीता काटकर बीस सूत्री कार्यालय सह जन निवारण केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही तरारी में 14 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन की आधारशिला भी रखी गई।

Diarch GO

विधायक विशाल प्रशांत का संबोधन

सभा को संबोधित करते हुए विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि जन निवारण केंद्र में महिने के अंतिम  शुक्रवार को सभी प्रखण्डो  तरारी ,पीरो ,सहार में  सभी पदाधिकारियों के साथ बैठकर आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी विचारधारा और बाबा बी.बी.जी. राम के सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। एनडीए कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनके सम्मान से ही लोकतंत्र सशक्त होता है। भाजपा कार्यालय संगठनात्मक मजबूती का केंद्र बनेगा।वही पिछले कार्यकाल में 21 हजार से ज्यादा लोगो के समश्या का समाधान किया गया और आगे भी जन निवारण केंद्र से लोगो के समश्या का निवारन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा वही ब्लॉक परिसर के नए भवन के निर्माण हो जाने से यहां अधिकारियो और कर्मचारियो के रहने के लिए इंतजाम हो जाएगा जिससे अच्छे अधिकारी यहाँ रहने लगेंगे

संगठन की मजबूती पर जोर

कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति एवं सामाजिक समरसता के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई और समापन भारत माता की जय के जयघोष के साथ समापन हुआ।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट