LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

RPF Ara News: RPF आरा की तत्परता! रेल मदद पोर्टल पर मिली दो शिकायतों पर तुरंत लिया एक्शन, यात्रियों का सामान सुरक्षित सुपुर्द

RPF Ara News: 23 फरवरी 2026 को आरपीएफ आरा ने रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त दो शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों का सामान सुरक्षित बरामद कर सुपुर्द किया।

RPF Ara News
RPF आरा की दिखी तत्परता!- फोटो : news4nation

RPF Ara News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट आरा को  दिनांक 23 फरवरी 2026 के दिन रेल मदद पोर्टल के माध्यम से दो अलग-अलग शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों का सामान सुरक्षित बरामद कर उन्हें सुपुर्द किया गया।

पहली शिकायत श्रीराम नगीना प्रसाद, निवासी धनडीहा, थाना कोइलवर, जिला भोजपुर द्वारा दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 18183 के कोच संख्या बी-2, सीट संख्या 9 के नीचे उनका एक ट्रॉली बैग छूट गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ आरा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित कोच से ट्रॉली बैग बरामद किया और सुरक्षित रखा। शिकायतकर्ता के उपस्थित होने पर सत्यापन के बाद उनका बैग उन्हें सौंप दिया गया।

Diarch GO

दूसरी शिकायत विक्रम कुमार, ग्राम सरथुआ, वार्ड संख्या 12, थाना शाहजहांपुर, जिला पटना द्वारा की गई। उन्होंने सूचित किया कि गाड़ी संख्या 13287 के कोच संख्या S-5, बर्थ संख्या 19 पर उनका एक झोला छूट गया है। आरपीएफ आरा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त झोले को कोच से बरामद कर सुरक्षित रखा। शिकायतकर्ता के आने पर आवश्यक सत्यापन के बाद उनका सामान उन्हें वापस कर दिया गया।

बरामद दोनों समानों का कुल अनुमानित मूल्य ₹5700/- आंका गया है। दोनों यात्रियों ने आरपीएफ के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट