LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bhojpur cyber police: आरा में साइबर थाने की पुलिस को चकमा देना पड़ा भारी! हुआ कुछ ऐसा की आरोपी को दिन में दिख गए तारें

Bhojpur cyber police: आरा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित साइबर थाने से एक आरोपी अचानक फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पीछा कर उसे दोबारा पकड़ लिया।

 Bhojpur cyber police
आरा में साइबर थाने से आरोपी भागा- फोटो : news4nation

Bhojpur cyber police: बिहार के आरा शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भोजपुर जिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित साइबर थाने से एक आरोपी अचानक भाग गया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में हलचल मच गई।जानकारी के अनुसार साइबर थाना पुलिस ने एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था और उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित साइबर थाने लाया गया था। जैसे ही पुलिस उसे थाने के अंदर ले जा रही थी, उसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर पुलिसकर्मियों को चकमा दे दिया और वहां से भाग निकला।

पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई

आरोपी के भागते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। थाने और आसपास मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसके पीछे दौड़ पड़े। कुछ देर तक इलाके में पीछा करने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत कर आरोपी को पकड़ लिया।आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस उसे दोबारा साइबर थाने लेकर आई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि आरोपी को किसी मामले में गिरफ्तार कर थाने लाया गया था, लेकिन थाने पहुंचते ही उसने भागने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।

Diarch GO

आरा से आशीष की रिपोर्ट