LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Ara truck accident: आरा में बड़ा हादसा टला! बालू लोड ट्रक पेड़ से टकराया, चालक आधे घंटे तक फंसा रहा

Ara truck accident: भोजपुर के आरा में कोईलवर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर बालू लोड ट्रक पेड़ से टकरा गया। इस दौरान चालक आधे घंटे तक फंसा रहा।

Ara truck accident
आरा में पेड़ से टकराया ट्रक - फोटो : news4nation

Ara truck accident: भोजपुर आरा में कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड पर कोईलवर अस्पताल के समीप बुधवार (28 जनवरी 2026) की सुबह 10 बजे बालू लोड करने जा रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे लगे पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक छपरा की ओर से आ रही थी। हादसा इतना भीषण था कि चालक ड्राइवर सीट पर करीब आधे घंटे तक फंसा रहा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। 

सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के गेट की खिड़की के रास्ते चालक को बाहर निकाला गया।चालक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो मोतिहारी जिले के रामगढ़वा का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था। हालांकि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। घटना के बाद कुछ देर तक स्टेशन रोड और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Diarch GO

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा