LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bhojpur crime news: होली से पहले आरा में पुरानी रंजिश में दो युवकों पर चाकू से हमला! इलाके में मची सनसनी

Bhojpur crime news: भोजपुर के आरा में गजराजगंज बाजार पर पूर्व विवाद को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला। दोनों गंभीर रूप से घायल, आरके सदर अस्पताल में इलाज जारी।

Bhojpur crime news
चाकूबाजी की घटना से दहला आरा!- फोटो : news4nation

Bhojpur crime news: भोजपुर जिले के आरा में एक बार फिर आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गजराजगंज थाना क्षेत्र के गजराजगंज बाजार में पुराने विवाद को लेकर नामजद बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए आरके सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

घायलों की पहचान रोहित कुमार, पिता लालू चौधरी, निवासी ग्राम चंदा, थाना आरा मुफस्सिल और कृष्ण कुमार, पिता संजीव चौधरी, निवासी ग्राम चंदा, थाना मुफस्सिल के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Diarch GO

अन्य लड़कों के साथ विवाद

घायल युवक के अनुसार, उनके गांव के कुछ युवकों का पहले से ही अन्य लड़कों के साथ विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन वे गजराजगंज बाजार में अपने घर के लिए पैसे निकालने पहुंचे थे। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों युवक बाजार में पैसे निकाल रहे थे, तभी पीछे से आए कुछ युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अचानक हुए हमले से बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

सूचना मिलते ही गजराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घटना की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रंजिश की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता

लगातार हो रही मारपीट और रंजिश की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

आरा से आशीष की रिपोर्ट