LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

छुट्टी पर आए ITBP जवान ने चचेरे भाई को सिर में मारी गोली, पड़ोसियों पर फायरिंग करते हुए फरार,गांव में भारी तनाव

भोजपुर में आईटीबीपी जवान ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में बुलेट लगी है। वारदात के बाद पड़ोसियों पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

 An ITBP jawan on leave shot his cousin in the head fired at
छुट्टी पर आए ITBP जवान ने चचेरे भाई को सिर में मारी गोली, पड़ोसियों पर फायरिंग करते हुए फरार- फोटो : news 4 nation

बिहार के भोजपुर जिले केे बभनौली गांव में रविवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब आईटीबीपी के एक जवान ने अपने ही चचेरे भाई गणेश तिवारी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय मृतक अपने घर के बाहर मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। आरोपी जवान ने अवैध हथियार से गणेश तिवारी के सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुस्साहिक घटना के बाद गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

छुट्टी पर आकर फैलाता था आतंक

आरोपी जवान की पहचान बसंत तिवारी उर्फ अभिषेक तिवारी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में उत्तराखंड के हरिद्वार में तैनात है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बसंत जब भी छुट्टी पर घर आता था, तो अवैध हथियार से फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाता था। मृतक के बेटे के अनुसार, आरोपी अक्सर लड़ाई का बहाना ढूंढता था और चाहता था कि उसका परिवार डर के मारे घर छोड़कर चला जाए। वह अपनी खिड़की जबरन दूसरे के आंगन की तरफ खोलने जैसे विवादों को लेकर अक्सर मारपीट और फायरिंग करता था।

ग्रामीणों पर भी झोंका फायर

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान ने मौके पर मौजूद पड़ोसियों और मजदूरों पर भी अंधाधुंध फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शी दीनानाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी ने उन पर भी गोली चलाई, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। गोलीबारी के दौरान पास में काम कर रहे मजदूर भी बाल-बाल बचे, हालांकि दीवार पर गोली के निशान साफ देखे जा सकते हैं। इस घटना से ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश है।

हथियार तस्करी का संगीन आरोप

ग्रामीणों ने आरोपी जवान पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह न केवल सनकी मिजाज का है, बल्कि अवैध हथियारों की सप्लाई में भी शामिल है। चर्चा है कि वह नेपाल से हथियार लाकर गांव और आसपास के इलाकों में बेचने का काम करता था। इस काम में उसके पिता और ममेरे भाई के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। गांव वालों का कहना है कि नौकरी लगने के बाद से ही उसने पूरे इलाके में अपना आतंक कायम कर रखा था।

 पुलिस की घेराबंदी और फरार आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO-1 राज कुमार साह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जवान अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था और वारदात के बाद से फरार है। पुलिस की विशेष टीमें तकनीकी सर्विलांस और टावर डंप के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार