LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने युवकों को मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar News : आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्त

ARA : भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल अंतर्गत हसनबाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने कोहराम मचा दिया। आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर दलित बस्ती के समीप हुए इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हसनबाजार निवासी विकास कुमार (35 वर्ष), पिता विशु मुशहर, सड़क के किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास कुमार का एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

Diarch GO

जख्मी बाइक सवारों की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कटारिया निवासी विन्देश्वरी पासवान (70 वर्ष) और बिक्रमगंज (धावा) निवासी प्रशांत कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हसनबाजार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भिजवाया। अस्पताल में मौजूद डॉ. शिप्रा ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों को अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह की गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक मोड़ पर संतुलन नहीं रख सका। फिलहाल पुलिस घायलों के परिजनों को सूचना देने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट