LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

Independence Day: अररिया में तिरंगे का जलवा, प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने नेताजी सुभाष स्टेडियम में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अररिया ज़िला आज़ादी के रंग में सराबोर दिखा। नेताजी सुभाष स्टेडियम में मुख्य समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ।

Independence Day
मंत्री नीतीश मिश्रा ने नेताजी सुभाष स्टेडियम में फहराया राष्ट्रीय ध्वज- फोटो : reporter

Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अररिया ज़िला आज़ादी के रंग में सराबोर दिखा। नेताजी सुभाष स्टेडियम में मुख्य समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ। बिहार सरकार के उद्योग विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का गारद निरीक्षण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री के खुली जीप से परेड में शामिल प्लाटून के निरीक्षण से हुई। इसके बाद उन्होंने पूरे सम्मान के साथ तिरंगे को सलामी दी और उसे आन-बान-शान से लहराया। स्टेडियम में हजारों की भीड़ मौजूद थी, जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और आम जनता शामिल थी।

झंडोत्तोलन के बाद आयोजित परेड ने समारोह में चार चांद लगा दिए। बिहार पुलिस, बीएमपी, महिला पुलिस विंग, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड के बच्चों ने अनुशासित कदमताल से माहौल को रोमांचित कर दिया।

अपने संबोधन में मंत्री नीतीश मिश्रा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और बिहार सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ₹1100 की बढ़ोतरी, और सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया।

NSIT
Nsmch

जिले के समाहरणालय, जिला परिषद, अनुमंडल कार्यालय, नगर थाना और पुलिस लाइन में भी ध्वजारोहण किया गया। वहीं, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, स्कूलों व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आज़ादी का पर्व पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट -राजेश कुमार