LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

चिराग बनेंगे दूल्हा, राहुल गांधी भी अपनी शादी पर खूब बोले ! तेजस्वी यादव ने शुरू की शहनाई बजवाने की तैयारी

बिहार के सबसे चर्चित कुंवारे नेताओं में चिराग पासवान की शादी को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. साथ ही अररिया में राहुल गांधी भी अपनी शादी को लेकर बोले हैं.

Chirag Paswans marriage
Chirag Paswans marriage- फोटो : news4nation

Chirag Paswan : राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जल्द शादी करने की सलाह दी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा पर रविवार को अररिया पहुंचे तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्हें जब पूछा गया कि एनडीए के नेता कहते हैं कि वे कांग्रेस के पिछलग्गू हो गए हैं तो उन्होंने चिराग पासवान पर निशाना साधा. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मुद्दे पर बात हो. क्योंकि चिराग पासवान कोई मुद्दा नहीं हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को लेकर कहा कि वे एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं। हम जनता के हनुमान हैं। चिराग पासवान आज कोई मुद्दा नहीं हैं, मैं उन्हें ज़रूर सलाह दूंगा, वह हमारे बड़े भाई हैं और उन्हें जल्द से जल्द शादी करनी चाहिए। वहीं तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह बात मुझ पर भी लागू होती है।" इसके बाद प्रेस वार्ता में मौजूद अन्य नेता भी हंसने लगे। 

इस दौरान मंच पर उनके साथ मौजूद राहुल गांधी ने कहा कि ये मेरे ऊपर भी लागू होता है. इस पर तेजस्वी ने कहा कि वो तो पापा कब से ही आपको कह रहे हैं शादी कर लीजिए. इस दौरान दोनों नेता एक दूसरे से मुस्कुराते हुए बात करते दिखे. 

‘हम संविधान को खत्म नहीं होने देंगे’

तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी से बड़ा झूठा प्रधानमंत्री आज तक नहीं हुआ। समाज में जहर बोना और अफवाह फैलाना, इनसे बेहतर कोई नहीं करता। लेकिन ये बिहार की धरती है- हम लोकतंत्र और संविधान को खत्म नहीं होने देंगे। 

NSIT
Nsmch

राहुल ने EC पर साधा निशाना

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग का काम सही वोटर लिस्ट देना है, लेकिन इन्होंने ये काम महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में नहीं किया। हमारा पूरा ध्यान चुनाव आयोग के इस रवैये को बदलने पर है। हम इस काम को छोड़ेंगे नहीं। आप कुछ भी कर लें, हम बिहार में चुनाव चोरी नहीं होने देंगे। 

रंजन की रिपोर्ट