LATEST NEWS

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

Bihar News: पति ने पढ़ा-लिखा कर पत्नी को बनाया शिक्षिका, अररिया में अब 20 साल के प्रेमी संग हुई फरार

Bihar News: अररिया जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पंचायत शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़कर 20 वर्षीय युवक सुनील राम के साथ फरार हो गई। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिक

Bihar News: पति ने पढ़ा-लिखा कर पत्नी को बनाया शिक्षिका, अरर

अररिया जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के तमघट्टी गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पंचायत शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़कर 20 वर्षीय युवक सुनील राम के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

पति ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित पति रंजन कुमार राना, जो पूर्णिया जिले के झील टोला के निवासी हैं, ने बुधवार को बौंसी थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने सब्जी और अखबार बेचकर अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और शिक्षिका बनने तक हरसंभव सहयोग किया, लेकिन अब वह अपने परिवार को छोड़कर चली गई है।

एक साल से परिवार से दूर थी शिक्षिका

रंजन कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी लक्ष्मी कुमारी पिछले एक साल से उनसे और बच्चों से संपर्क नहीं कर रही थी। वह तमघट्टी वार्ड नंबर 16 में किराए के मकान में रहती थी और वहीं से स्कूल जाती थी। रंजन ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी को सुनील राम, अनिल राम और भरत राम की पत्नी ने साजिश के तहत अगवा कर लिया है।

युवक के पिता ने किया आरोपों से इनकार

वहीं, आरोपी युवक सुनील राम के पिता भरत राम ने सफाई देते हुए कहा कि उनका बेटा तीन दिन पहले ही घर लौटा था और उसे किसी भी साजिश में शामिल नहीं बताया।

बिना सूचना के स्कूल से भी गायब शिक्षिका

NSIT
Nsmch

प्राथमिक विद्यालय कूड़ा टोल तमघट्टी के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बताया कि लक्ष्मी कुमारी गुरुवार से स्कूल नहीं आई और न ही उन्होंने कोई सूचना दी है। पिछले दो दिनों से उनकी उपस्थिति ई-शिक्षा कोष पोर्टल और उपस्थिति पंजी में दर्ज नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

बौंसी थाना प्रभारी विकास पासवान ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस शिक्षिका और युवक के ठिकाने का पता लगाने का प्रयास कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।