LATEST NEWS

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Bihar Murder News: कच्चे लीची की वजह से बुर्जुग व्यक्ति की गई जान! तोड़ने पर मना करने पर गोतिया ने ही उतार दिया मौत के घाट

Bihar Murder News: बिहार के ननीयारी गांव में लीची तोड़ने से मना करने पर चचेरे भाई अनमोल कुमार और उसकी मां पार्वती देवी ने बुजुर्ग फुलेश्वर चौहान पर हमला कर दिया, जिससे अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

 Bihar Murder News
Bihar Murder News- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Murder News: बिहार के सहरसा जिले के ननीयारी गांव, चातर पंचायत, वार्ड संख्या 11 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना की जड़ में है एक लीची का पेड़, और इस पेड़ से कच्ची लीची तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बुजुर्ग की हत्या में तब्दील हो गया।

मृतक फुलेश्वर चौहान के बेटे अरविंद चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने चचेरे भाई अनमोल कुमार (पुत्र अर्जुन चौहान) को घर के पीछे लगे लीची के पेड़ से फल तोड़ने से मना किया। इसके बाद अनमोल और उसकी मां पार्वती देवी ने झगड़ा शुरू कर दिया।जब फुलेश्वर चौहान खेत से लौटे और विवाद होते देखा तो उन्होंने मामले को शांत करवाया। लेकिन कुछ समय बाद जब वह वापस खेत जा रहे थे, तो पीछे से पार्वती देवी और अनमोल कुमार ने हंसुआ और बांस से हमला कर दिया। उनके माथे पर जोरदार प्रहार किया गया, जिससे वे गिर पड़े और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

घटना के तुरंत बाद अरविंद चौहान ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला नगर थाना में दर्ज कर लिया गया है।थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि मृतक के पुत्र के बयान पर पार्वती देवी और अनमोल उर्फ मंगला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।