LATEST NEWS

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

Illegal mining - अवैध खनन रोकने गई माइनिंग टीम पर हुआ हमला, इंस्पेक्टर सहित तीन जवान घायल, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए

Illegal mining - नहर से अवैध खनन को लेकर कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग की टीम पर रेत माफिया के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें माइनिंग इंस्पेक्टर सहित चार घायल हो गए।

Illegal mining - अवैध खनन रोकने गई माइनिंग टीम पर हुआ हमला,

Araria - अररिया में रेत माफियाओं द्वारा माइनिंग  और जल संसाधन की टीम पर हमला किया गया है। जिसमें माइनिंग इस्पेक्टर सहित होमगार्ड के तीन जवान घायल हो गए हैं। वहीं इस हमलावरों ने जब्त ट्रैक्टर को भी छुड़ा लिया और अपने साथ लेकर चले गए। खनन पदाधिकारी अभिजित कुमार ने इस हमले की पुष्टि की है। 

टीम पर पर 50-60 लोगों ने किया हमला

हमले में घायल माइनिंग इंस्पेक्टर मो.अरमान ने बताया कि सिंचाई प्रमंडल बथनाहा के द्वारा लगातार सूचना मिली कि पूर्णिया केनाल नहर से अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर खरीद बिक्री की जा रही थी। इसको लेकर आज माइनिंग टीम होमगार्ड जवान और सिंचाई प्रमंडल बथनाहा के सहायक अभियंता के साथ पहुंचे तो एक ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया।

जान बचाने के लिए भागे

उन्होंने बताया कि तभी आचनक नहर के बांध के समीप 50 से 60 की संख्या में आए अज्ञात व्यक्ति ने खनन विभाग टीम और बथनाहा टीम पर जानलेवा हमला करते हुए ट्रैक्टर को छुड़ाकर लेकर चले गए। किसी तरह जान बचाकर हमलोग वहा से भागे।  उन्होंने बताया की फारबिसगंज में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है. वहीं खनन पदाधिकारी अभिजित कुमार ने बताया की घटना हुई है.विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बथनाहा सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि रामपुर के बारहढीह पूर्णिया केनाल (नहर) पर मिट्टी काटा जा रहा था तो एक ट्रैक्टर को पकड़कर ले जा रहे थे. तभी रामपुर उत्तर गांव के 50 से 60 लोग पहुंचे गए और सभी को गाड़ी से खींचकर पीटने लगे और गाड़ी छुड़ाकर लेकर चले गए।

NSIT
Nsmch