LATEST NEWS

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

Bihar Crime - 2 दिन से लापता युवती का मकई के खेत में मिला शव, गला मरोड़ कर की गयी हत्या

Bihar Crime - 2 दिन से लापता युवती का मकई के खेत में मिला शव
अररिया में दो दिन से लापता युवती का मिला शव- फोटो : राकेश कुमार भगत

Araria : अररिया नगर थाना क्षेत्र के बांसवाड़ी गांव में मकई के खेत में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतिका युवती का नाम रेहाना बताया जा रहा है, जो गुरुवार को दिन के 2 से गायब थी. परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया जिसके बाद देर रात को मकई के खेत में युवती का शव बरामद हुआ. 

घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया जहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है. मृतिका के परिजनों ने बताया कि गला मरोड़ कर युवती की हत्या कर दी गई है. 

वहीं इस मामले में अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस की टीम और एफएसएल की टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट - राकेश कुमार भगत