LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 11 बजे तक 40% मतदान, कई जगह हिंसा और हंगामा

पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से 210 सामान्य, 68 अनुसूचित जाति और 10 अनुसूचित जनजाति के लिए हैं। राज्य में कुल 6.8 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 5 लाख से अधिक पहली बार वोट डालने वाले हैं।

West Bengal Assembly Elections
West Bengal Assembly Elections - फोटो : news4nation

West Bengal Assembly Elections : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को मतदान तेज़ रफ्तार से जारी है। सुबह 11 बजे तक करीब 40% वोटिंग दर्ज की गई, जबकि सुबह 9 बजे तक यह आंकड़ा 18.39% था। इस चरण में कुल 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट भी शामिल है।

कई इलाकों में झड़प और हंगामा

मतदान के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आई हैं। कुछ जगहों पर झड़प हुई, जबकि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। डायमंड हार्बर के फाल्टा क्षेत्र में EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जहां BJP के बटन को टेप से ब्लॉक करने की बात सामने आई। श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 100 और 101 पर BJP उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पानीहाटी में BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि TMC समर्थकों ने उन पर हमला किया। वहीं बीजपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी और काउंसलर के बीच मारपीट की घटना भी सामने आई है।

बारिश से मतदान प्रभावित

बुधवार को राज्य के कुछ जिलों में हुई बारिश के कारण मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि इसके बावजूद मतदान की रफ्तार बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

चुनावी आंकड़े और सुरक्षा इंतजाम

पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से 210 सामान्य, 68 अनुसूचित जाति (SC) और 10 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 6.8 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 5 लाख से अधिक पहली बार वोट डालने वाले हैं। वहीं 3.79 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। दूसरे चरण में 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 220 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण में करीब 3.21 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सुरक्षा के मद्देनज़र केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 व्यय पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। कुल 41,001 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें 14,218 शहरी और 25,083 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

पहले चरण में बना था रिकॉर्ड

23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 90% से अधिक वोटिंग दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना था। दूसरे चरण में भी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

4 मई को आएंगे नतीजे

राज्य में जारी इस हाई-प्रोफाइल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जिन पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।