LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

टीएमसी के जहांगीर खान नहीं लड़ेंगे फाल्टा से चुनाव, ममता बनर्जी को दिया बड़ा झटका

TMCs Jahangir Khan
TMCs Jahangir Khan - फोटो : news4nation

TMC : टीएमसी के फाल्टा उम्मीदवार जहांगीर खान ने उपचुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया है। फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होना है, लेकिन चुनाव से पहले ही उम्मीदवार के हटने की खबर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। पार्टी के प्रवक्ता Arup Chakraborty ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जहांगीर खान ने फाल्टा रीपोल में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक पार्टी को इस फैसले के पीछे की असली वजह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जहांगीर खान कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहांगीर खान ने दावा किया है कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने फाल्टा के विकास के लिए विशेष पैकेज देने का वादा किया है।

अरूप चक्रवर्ती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हमने सुना है कि जहांगीर खान ने फाल्टा रीपोल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।” गौरतलब है कि फाल्टा सीट पर होने वाला पुनर्मतदान पहले से ही राजनीतिक रूप से काफी चर्चाओं में था। अब उम्मीदवार के अचानक पीछे हटने की खबर ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।

NSIT
Nsmch