LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

WBBPE TET - शिक्षक बनने चले लाखों अभ्यर्थियों को लगा झटका, टीईटी में सिर्फ 2.47 परसेंट हुए पास, बाकी सब फेल

WBBPE TET - राज्य सरकार द्वारा ली गई टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। लेकिन रिजल्ट हैरान करनेवाला था। 2.73 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों में सिर्फ 2.47 परसेंट अभ्यर्थी सफल हुए।

WBBPE TET - शिक्षक बनने चले लाखों अभ्यर्थियों को लगा झटका, ट

N4N Desk - सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को शिक्षक भर्ती के लिए टीईटी को अनिवार्य कर दिया है। वहीं कुछ राज्यों में पहले ही टीईटी परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। इनमें ममता बनर्जी के शासनवाली पश्चिम बंगाल भी शामिल है. जहां राज्य सरकार द्वारा ली गई टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (WBBPE TET) 2023 का  रिजल्ट जारी किया गया है। लेकिन जो रिजल्ट जारी किया गया है। उसके  बाद भावी शिक्षकों  की योग्यता पर सवाल खड़ा हो गया है। रिजल्ट में सिर्फ 2.47 अभ्यर्थी ही पास हुए हैं। बाकि लाखों अभ्यर्थी फेल हो गए हैं.

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 3,09,054 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें से 2,73,147 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.

इस परीक्षा के लिए कुल 3,09,054 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें कुल 2,73,147 शामिल हुए थे. वहीं, सिर्फ 6754 ही पास हो पाए हैं. ऐसे में पास प्रतिशत 2.47 फीसदी रहा है. इसमें 2,66,393 कैंडिडेट्स फेल हो गए हैं.

2023 में हुई थी परीक्षा

बोर्ड ने परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार वेबसाइट पर देख सकते हैं। यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों की पात्रता के लिए 23 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी।

NSIT
Nsmch

ऐसे चेक करें  रिजल्ट

  • WBBPE TET का रिजल्ट चेक करना काफी आसान है. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट wbbpe.wb.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर TET 2023 रिजल्ट का लिंक मिलेगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे.
  • सही जानकारी डालने के बाद ‘Submit’ या ‘View Result’ बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके तुरंत बाद उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • उम्मीदवार चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.