LATEST NEWS

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

Sourav Ganguly Car Accident: सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे पूर्व क्रिकेटर, जानिए कैसे हुआ हादसा

Sourav Ganguly Car Accident: पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की कार का दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly car accident- फोटो : social media

Sourav Ganguly Car Accident:  भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने काफिले के साथ दुर्गापुर एक्सप्रेसवे से बर्धमान जा रहे थे। जानकारी अनुसार, गांगुली की कार को एक लॉरी ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, ड्राइवर की सतर्कता से कार तुरंत ब्रेक लगा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गांगुली सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी

हादसे में सौरव गांगुली को कोई चोट नहीं आई है, और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लॉरी चालक की तलाश जारी है।  बता दें कि, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की कार का दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद गांगुली ने करीब 10 मिनट तक अपने काफिले को सड़क पर रोके रखा, फिर बर्धमान यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

तेज बारिश और फिसलन बनी हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय तेज बारिश हो रही थी, जिससे सड़क गीली और फिसलन भरी हो गई थी। इसी दौरान एक लॉरी ने उनकी कार को टक्कर मार दी, लेकिन ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।